Cancer Horoscope Today:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको व्यापार में अत्यधिक मात्रा में धन कमाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।