कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।