कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, मकान दुकान आदि की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन काम में निवेश आप बहुत ही सोच विचार कर करें और बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनरशिप में रखा था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा दावेदार बन सकता है, इसलिए आपको उनकी चाल को समझना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।