कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपको परेशान करेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन कीर्तन और पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ निवेश कर सकते हैं।