कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कामकाज में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें और साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलने के पूरी संभावना है। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयास तो करेंगे, लेकिन उनमें आपको इतनी सफलता नहीं मिलेगी। जीतने की आप उम्मीद कर रहे थे, आपके आत्मविश्वास से आपके काफी काम पूरे होंगे। कुछ नवीन विषयों में आपकी रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।