कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार संबंधित आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा।