कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के जातक भावुक, संवेदनशील, दयालु और परिवार से जुड़े रहने वाले होते हैं। ये अपने रिश्तों को बेहद महत्व देते हैं और अपनों की खुशी का विशेष ध्यान रखते हैं। मोती इस राशि का शुभ रत्न माना जाता है। इसे धारण करने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन बना रहता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। परिवार में विवाह या किसी शुभ कार्य की चर्चा से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से बात रखने पर हर समस्या का समाधान निकल आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आज बेहद जरूरी रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।