कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे और नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपके कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।