कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ समय अपनी संतान को भी देना होगा ताकि उनके मन में कोई बात ना रहे। कुछ नए लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रहे संघर्षों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।