कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी मस्ती में काम को करेंगे और लोगों की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे ।