कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे,लेकिन आपके माता-पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लंबे समय बाद आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। यदि आपने पहले से कुछ राज छिपाकर रखे थे,तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर से बात करनी होगी।