कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप प्रॉपर्टी में यदि निवेश करेंगे, तो बाद में वह आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी आज पूरा होगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।