कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके खर्च बेवजह बढ़ेंगे, क्योंकि आप कुछ जरूरत की और कुछ बिना जरूरत की चीजों पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो आज वह दूर होगी। माहौल खुशनुमा रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप यदि किसी से कोई बात कहेंगे, तो उसे बहुत ही सोच विचार कर कहेंगे।