कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।