Aaj Ka Kark Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी थोड़ा सोच समझ कर दें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या खड़ी करेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी थोड़ा सोच समझ कर दें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या खड़ी करेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपके प्रमोशन का जिक्र भी शुरू हो सकता है। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।