कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कोई निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से ही लेना होगा और अपनी कुछ गलतियों को अनदेखा ना करें। आपको खर्च के मामले में हाथ दबाकर रखना होगा,नहीं तो आपको बाद में धन की कमी के कारण समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई धन संबंधित सूचना मिलने पर सावधान रहना होगा और आप अपनी संतान को संस्कारों की सीख दें। आपका दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी और आपको किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी।