कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन, भावनाओं और कल्पना के कारक माने जाते हैं। इस राशि के लोग बेहद संवेदनशील, भावुक और परिवार से गहराई से जुड़े होते हैं। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अपनों की देखभाल में हमेशा आगे रहते हैं। कर्क राशि के जातक intuitive (अंतर्ज्ञानी) होते हैं, जिससे ये बिना कहे ही दूसरों की भावनाओं को समझ जाते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति भी अच्छी होती है, जिससे ये रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी मूड स्विंग और ज्यादा भावुक होना इनके लिए परेशानी बन सकता है, लेकिन यही संवेदनशीलता इन्हें खास बनाती है। आज का राशिफल
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।