कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होगी। विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।