कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपका यदि कोई मुकदमा कानून में चल रहा है,तो उसमें आज आपको विजय प्राप्त होगी। नौकरी में आपको आपका जूनियर आपसे धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आपको अपनी किसी डील को भविष्य को देखते फाइनल करना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपका अपने किसी प्रिय मित्र से भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।