कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। व्यापार में आप सावधानी बरतें और अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आवश्यक मामलों में सजगता दिखानी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक मामलों में सहजता से आगे बढ़े और संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।