कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और बिजनेस के किसी भी समझौते में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी आंख कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी और पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनुबान चल रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की जरूरतों पर पूरा ध्यान दें।