कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है और आपके कामों को पूरा करने में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी अपनी नौकरी में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो आप कोई पुरानी बात ना उखाड़े, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।