कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घर व बाहर कहीं पर भी किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर आ सकता है। आय निश्चित होने के कारण आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देना होगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी वाणी आपका कोई वाद-विवाद करा सकती है,इसलिए नियंत्रण बनाए रखें। कानूनी कार्यों में यदि कुछ अड़चनें आ रही हैं,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।