कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान से बाहर की चीजों को बिल्कुल हटा दें और सात्विक भोजन पर ध्यान दें। साझेदारी में यदि आप किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें आज आपकी कोई बात बिगड़ सकती है, जिसे आपको संभालना होगा। परिवार में किसी सदस्य की व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे और आप यदि कार्यक्षेत्र में कोई सलाह देंगे, तो अधिकारी भी उस पर अमल करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चला आ रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है।