कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी लगी रहेगी। आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने धन का निवेश सावधान होकर करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश करेगा। गृहस्थ जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। पिताजी द्वारा आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।