कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी बड़े काम को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह योजना सफल रहेगी। परिवार में जीवनसाथी व संतान के करियर को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में यदि आपने कोई महत्वपूर्ण कदम उठाया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि खेल प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।