कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कर्क राशि के जातक के लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको अपने कामों की गति में तेजी लानी होगी, तभी आप समय रहते सभी कामों को निपटा पाएंगे और घर परिवार में चल रही समस्याएं प्रबल रहेंगी, जिनके लिए आपको अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी आप आसानी से दूर कर पाएंगे। जो जातक नौकरी में कार्यरत है, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य यादि नौकरी के लिए घर से दूर है, तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।