कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।