कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आपको अपने बिजनेस को आगे ले जाने को लेकर कुछ योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। आपकी संतान को कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी कोआपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिल सकता है।