आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, इसलिए अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता रखें। लेनदेन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के काफी काम बनेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी बजट को बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन आप उसमें कोई अहंकार भरी बात ना करें।