कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे। आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप और मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि आपका कुछ लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।