कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।