कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। काम में अड़चन आने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी, इसलिए आप कोई लेन देन बहुत ही सोच समझकर करें। आपने यदि बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ डाला, तो उसमें भी आपको नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में खटपट बढ़ेगी, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे नहीं रहेंगे। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।