कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।