कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी अपने साथी से झड़प हो सकती है और उनका रिश्ता टूट सकता है। यदि दांपत्य जीवन में अपने लंबे समय से कोई बात छुपा कर रखी थी,तो वह आपके साथी के सामने आ सकती है। सायंकाल के समय आज घर परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको अपना धैर्य बनाए रखना है,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।