कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मन में ईष्या या द्वेष की भावना ना रखें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप अपने लिए किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।