कन्या राशि- कन्या राशि के लोग बेहद व्यवस्थित, मेहनती और व्यवहारिक सोच रखने वाले होते हैं। ये हर काम को पूरी सटीकता और परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना इनकी खासियत है। ये अच्छे प्लानर और समस्या सुलझाने में माहिर होते हैं, जिससे कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। इस राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, जो बुद्धि और विश्लेषण का प्रतीक है। हालांकि, हर चीज में परफेक्शन खोजने और ज्यादा सोचने की आदत इन्हें तनाव दे सकती है, इसलिए इन्हें खुद को थोड़ा रिलैक्स रखना सीखना चाहिए। आज का राशिफल।
आज किस्मत आपके साथ है। सेहत में सुधार होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और सम्मान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पैसे से जुड़े कामों और विदेशी मामलों में भी सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहनों के साथ प्यार बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। बस गुस्से और नसों से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
हथेली पर मछली के निशान होने पर व्यक्ति को मिलती है हर तरह सुख-सुविधा