कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप बहुत ही सूझबूझ से कार्य करें। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के साथ आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। आप आपकी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं।