कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी की कहीसुनी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा और धन संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें, तो भी आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, जिसके कारण आपके ऊपर कुछ कर्ज भी बना रहेगा। यदि किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिले, तो अपनों से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि आज और निखरेगी।