कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या उठानी पड़ सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोलकर बोले। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।