कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपके प्रतिद्वंदी भी आपके सिरदर्द बने रहेंगे। आपको वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य पर धन व्यय करने से आपके मन में हर्ष होगा। आपको संतान द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें उसे तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका साझेदारी में चल रहा व्यवसाय आपको मन मुताबिक लाभ देगा। यदि किसी संपत्ति के विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही किसी डील को फाइनल करना बेहतर रहेगा।