कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलना चाहिए,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विपक्षियों से सतर्कता बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने साथी की बात पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ निजी मामलों को घर पर ही सुलझाना बेहतर रहेगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।