कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मनमाने स्वभाव के कारण आपके आसपास रह रहे लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमें कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूर रहने परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।