कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। इस राशि के लोग मेहनती, व्यवस्थित और हर काम को सोच-समझकर करने वाले होते हैं। छोटी से छोटी बातों पर ध्यान देना और हर कार्य को सही तरीके से पूरा करना इनकी आदत होती है। ये अपने व्यवहार और बुद्धिमत्ता से लोगों का विश्वास जीत लेते हैं। हरी मूंग या हरे वस्त्रों का दान करना इनके लिए लाभकारी माना जाता है।
आज का दिन आपको धैर्य और विवेक का महत्व समझाएगा। किसी सरकारी मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होती दिखाई देगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अंतिम समय में कोई काम अटक सकता है। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
Weekly Horoscope: कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह