कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जवान रहने वाला है । आपके अंदर अत्यधिक ऊर्जा रहने के कारण आप आज फूले नहीं समाएंगे। आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी वाहन को चलाएं, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। फिर भी आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।