कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी परिजन की समस्या को समाप्त करने में सफल रहेंगे,वही आगे चलकर आपके काम में पूरा साथ देंगे,लेकिन विद्यार्थियों को किसी से मिलकर पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़े,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने शत्रुओ से प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी। आपको आज अपने पिताजी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।