कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस करने वाले के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा व उनकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है,जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। यदि आप साले व बहनोई से किसी वाद-विवाद में पड़े,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के प्रमोशन मिलने की खुशी में जश्न का माहौल रहेगा व किसी परिजनों का आना जाना भी रहेगा,लेकिन आज आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।