कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में आप किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मुद्दा सुलझेगा और आपको अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको बड़े सदस्यों से सलाह लेने की आवश्यकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में काम से काम मतलब रखे, तो ही बेहतर रहेगा।