कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। व्यवसायिक दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।