कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपकी दी गई सलाह परिवार के सभी सदस्य मानेंगे। आप अपने लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई गुप्त राज पता चल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आप अपने घर में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।